Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

भुवनेश्वर, 11 जून (भाषा) ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामेंद्र प्रसाद ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को गंगापदर, कोडामाहा, पाजीमाहा, टेंगरी और बलीमाहा के इलाकों में एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), बंदूकें, 30 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और एक ग्रेनेड सहित कई अन्य सामग्रियां जब्त की हैं।

उन्होंने कहा, 'कंधमाल जिले में हमारा तलाशी अभियान और इलाके पर नियंत्रण मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है।'

इससे पहले, नौ जून को भी सुरक्षा बलों ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर माओवादियों के ऐसे ही एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया था, जहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

भाषा सुमित वैभव

वैभव