Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली: मायापुरी की फैक्टरी में आग लगी, इमारत का कुछ हिस्सा ढहा

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) दिल्ली के मायापुरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक फैक्टरी में आग लगने से इसका एक हिस्सा ढह गया जिसके चलते दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के मुताबिक, मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना पूर्वाह्न करीब 11:17 बजे मिली।

एक अधिकारी ने कहा, 'जैसे-जैसे आग का दायरा बढ़ता गया, आग बुझाने के लिए दमकल की और अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग ने इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर चल रही स्टील-कटिंग और पैकिंग सामग्री की फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया था।'

इमारत में एक बेसमेंट, भूतल और दो ऊपरी मंजिलें शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के अभियान के दौरान, पहली और दूसरी मंजिल के कुछ हिस्से ढह गए और आग व कुछ हिस्सा ढहने के कारण इमारत खतरनाक स्थिति में आ गई है।

अधिकारियों ने कहा कि अपराह्न 2:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश