Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मोदी सरकार के 12 वर्ष उद्योग के लिए ‘‘परिवर्तनकारी’’ रहे: मारुति सुजुकी के चेयरमैन

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आर्थिक एवं औद्योगिक नीतियों की बृहस्पतिवार को सराहना की।

मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही।

भार्गव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पिछले 12 वर्ष उद्योग के लिए ‘‘परिवर्तनकारी’’ रहे हैं। इससे भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच एवं द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार के अधिक अवसर बने हैं।

मोटर वाहन क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख करते हुए भार्गव ने कहा कि मारुति सुजुकी का वार्षिक वाहन निर्यात 2013-14 के करीब 1,00,000 इकाइयों से बढ़कर 2025-26 में करीब 4,50,000 इकाई तक पहुंच गया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार विनिर्माता देश बनकर उभरा है।

भार्गव ने कहा, ‘‘ मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद औद्योगिक वृद्धि, प्रतिस्पर्धात्मकता और देश में रोजगार व संपत्ति के सृजन के बीच घनिष्ठ संबंध को पहली बार पहचाना गया और पूर्व की बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठाए गए।’’

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन ने भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करने के लिए मोदी के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री ने दूसरे देशों के साथ विश्वास और भरोसा कायम किया है, जिससे भारतीय कारोबार क्षेत्र के लिए विदेशी बाजारों में नए अवसर खुले हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय