Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

जनसुरक्षा राजस्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: किरोड़ी लाल मीणा

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान के आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बृहस्पतिवार को सभी विभागों को मानसून के दौरान राज्य में संभावित बाढ़, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यापक एवं समन्वित तैयारी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए अभी से पूरी तैयारी की जाए।

मीणा शासन सचिवालय में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभव एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आकलन के आधार पर बाढ़ संभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों की पुनः पहचान की जाए तथा वहां आवश्यक संसाधनों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी, समयबद्ध चेतावनी, त्वरित प्रतिक्रिया तथा प्रभावी समन्वय सफलता का आधार है।

उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य एवं जिला स्तर पर स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष 15 जून से चौबीसों घंटे मुस्तैद रहें। राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष, जिला नियंत्रण कक्ष तथा विभागीय नियंत्रण कक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा सभी सूचनाएं समय पर राज्य नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मीणा ने जल संसाधन विभाग को सभी बांधों के फाटक की मरम्मत, रखरखाव एवं नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आपदा आने पर राहत पहुंचाने के अलावा पूर्व चेतावनी एवं समयबद्ध तैयारी के माध्यम से जनहानि और संपत्ति की क्षति को न्यूनतम करना है।

भाषा पृथ्वी

सुभाष

सुभाष