Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने को लेकर मोदी की प्रशंसा की

बेंगलुरु, 11 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का कीर्तिमान बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 साल के कार्यकाल ने देश को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है और शासन-व्यवस्था में जनता का भरोसा मज़बूत किया है।

विजयेंद्र ने बेंगलुरु में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक देश के शासनाध्यक्ष के पद पर बने रहकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने इस मौके को देश के राजनीतिक इतिहास में एक अहम क्षण बताया।

विजयेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे हैं और उन्होंने 4,399 दिन तक लगातार इस पद पर बने रहकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने साफ़-सुथरा प्रशासन और विकास-केंद्रित शासन देकर लोगों का भरोसा फिर से बहाल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत आज वैश्विक चुनौतियों के बावजूद लगातार तरक्की कर रहा है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।’’

विजयेंद्र ने वैश्विक संकटों के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे के विस्तार, रक्षा क्षेत्र में उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी, और नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 2014 से पहले के 126 से घटकर 2026 में 10 रह जाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष