Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उप्र: सोनभद्र में कार खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत

सोनभद्र (उप्र), 11 जून (भाषा) सोनभद्र में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़े टैंकर ट्रक से एक कार के टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बभनी थाना के प्रभारी दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि कार बलिया से बभनी होते हुए छत्तीसगढ़ जा रही थी।

यादव ने कहा कि कार बभनी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक टैंकर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान रुचि सिंह (33) पत्नी पवन सिंह के रूप में हुई है।

स्थानीय निवासियों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से बभनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि पांच घायलों में से यतेंद्र सिंह (70) पुत्र धर्मदेव सिंह और पवन सिंह (35) पुत्र यतेंद्र सिंह को चोट गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यतेंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर मनीषा संतोष

संतोष