Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नकली सोने के जरिए व्यापारी से ठगी करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

झांसी (उप्र), 11 जून (भाषा) सस्ते दाम पर सोना बेचने का वादा करके और धातु का नकली टुकड़ा सौंपकर इंदौर के एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये ठगने वाले एक व्यक्ति को यहां बरुआसागर इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि व्यापारी दीपक दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक पूर्व कर्मचारी ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के दीपचंद कुशवाह से मिलवाया था।

शिकायत के मुताबिक, कुशवाह ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्हें अपने घर पर बड़ी मात्रा में पुराना सोना मिला है और वह इसे कम कीमत पर बेचना चाहते हैं।

पुलिस ने कहा कि दो जून को आरोपी कुशवाह ने दुबे और उनके एक साथी को बरुआसागर के एक मंदिर में बुलाया और धातु का एक छोटा सा टुकड़ा थमाकर उसे सोना बताया और 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में वह गायब हो गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, और बुधवार देर रात धमना रोड पर मुठभेड़ के बाद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कथित तौर पर ठगी गई रकम के 6.27 लाख रुपये बरामद किए।

भाषा सं जफर मनीषा शफीक

शफीक