Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि18 : कांग्रेस लीड बैठक

कांग्रेस के प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में नीट और राजनीतिक घटनाक्रमों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को अपने महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें संगठन से जुड़े मुद्दों, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली तथा वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई।

दि19 : तृणमूल सांसद लीड इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य प्रकाश चिक बराइक ने बृहस्पतिवार को उच्च सदन की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा भाजपा को दिए गए जनादेश को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

दि25 : न्यायालय लीड नटराजन

राज्यसभा नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ नटराजन की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की उस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र खारिज किए जाने को चुनौती दी है।

प्रादे43 : उप्र राम मंदिर दान विवाद

राम मंदिर दान विवाद: महंत ने जांच की मांग की, पीयूष गोयल ने विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार

अयोध्या/लखनऊ, राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर गहराते विवाद के बीच ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के दावों को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया।

दि21 : न्यायालय जैकलीन न्यायाधीश

न्यायाधीश ने धनशोधन मामले में जैकलीन की याचिका की सुनवाई से स्वयं को अलग किया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका की सुनवाई से स्वयं को बृहस्पतिवार को अलग कर लिया, जिसमें अभिनेत्री ने 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अपने खिलाफ आरोप तय करने संबंधी दिल्ली की एक अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

प्रादे6 : केरल निपाह मामला

निपाह वायरस: कोझिकोड के एक व्यक्ति के प्रारंभिक जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद केरल में सतर्कता

कोझिकोड (केरल), केरल में सरकारी मेडिकल कॉलेज में 43 वर्षीय एक व्यक्ति के निपाह वायरस संक्रमण की प्रारंभिक जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य अत्यधिक सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दि15 : रक्षा विमान

भारत में निर्मित पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने पहली परीक्षण उड़ान भरी

नयी दिल्ली, भारत में निर्मित पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान ने सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षण उड़ान पूरी की। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने यह जानकारी दी।

प्रादे13 : केरल वीणा ईडी सीएमआरएल

विजयन की बेटी ने सीएमआरएल धन शोधन मामले में ईडी की पूछताछ स्थगित करने का अनुरोध किया

कोच्चि, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा टी ने ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ टालने का अनुरोध किया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वि11 : कनाडा सोशल मीडिया लीड प्रतिबंध

कनाडा ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए पेश किया विधेयक

ओटावा, कनाडा ने बुधवार को एक विधेयक पेश किया, जिसके तहत 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तब तक सोशल मीडिया खाते रखने से रोका जा सकता है, जब तक कि संबंधित कंपनियां यह साबित न कर दें कि उनके मंच बच्चों के लिए सुरक्षित हैं।

वि7 : संरा भारत ईरान

भारत ने ईरान संघर्ष के बीच वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों का संरा में किया कड़ा विरोध

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने ईरान संघर्ष के बीच वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों का कड़ा विरोध करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि क्षेत्र में हुए हमलों के कारण उसके कई नागरिकों की मौत हो गई है या वे लापता हैं।

अर्थ10 : नीति आयोग परिषद बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक जारी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक बृहस्पतिवार को यहां शुरू हुई। इसमें 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समावेशी मानव विकास के दृष्टिकोण पर विचार किया जाएगा।

अर्थ14 : अदालत रिलायंस पावर जमानत

अदालत ने धन शोधन मामले में रिलायंस पावर के पूर्व सीएफओ को जमानत देने से किया इनकार

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 68 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी जारी करने से जुड़े धन शोधन के मामले में रिलायंस पावर लिमिटेड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया है।

खेल8 : खेल महिला कप संभावना

महिला टी20 विश्व कप 2026: पहले से बड़ा, अधिक प्रतिस्पर्धी और खेल के बदलाव का आईना

बर्मिंघम, भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक दबदबे को चुनौती दे सकती हैं जबकि यह टूर्नामेंट पहले से कहीं अधिक बड़ा और रोमांचक होगा।

खेल11 : खेल वस्त्राकर

भारतीय टीम में वापसी के लिए पूजा की नजरें पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर

नयी दिल्ली, टी20 महिला विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर अब पूरी तरह फिट होने और अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं जिससे कि वह राष्ट्रीय टीम में मजबूती से वापसी कर सकें।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा