Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बेंगलुरु में अवैध तरीके से चंदन के टुकड़े बेचने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरु, 11 जून (भाषा) चंदन की लकड़ी के टुकड़ों की अवैध बिक्री के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से लगभग 11 लाख रुपये कीमत का 44.780 किलोग्राम चंदन जब्त किया गया है। यह जानकारी बेंगलुरु पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि नंदिनी लेआउट पुलिस थाने के कर्मियों को 30 मई को एक मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लग्गेरे में एक बार और रेस्टोरेंट के पास पुल के समीप चंदन के टुकड़ों की अवैध बिक्री की जा रही है।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक कार में बैठे एक पुरुष और एक महिला, वाहन में रखे चंदन के टुकड़ों को बेचने के लिए आम लोगों को आवाज लगा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह काम बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से चंदन के टुकड़े बेचकर आसानी से पैसे कमाने के लिए कर रहे थे।

पुलिस की विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस ने 44.780 किलोग्राम वजन के कुल 68 चंदन के टुकड़े और अपराध में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। इसमें कहा गया कि जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 11 लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कर्नाटक वन अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा अमित मनीषा

मनीषा