Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इंस्टाग्राम व एक्स पर फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलिया (उप्र), 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया मंच इस्टाग्राम व एक्स पर गलत व झूठी खबर प्रसारित करने के आरोप में एक शख्स के साथ ही इन दोनों सोशल मीडिया मंचों के अज्ञात अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बलिया शहर कोतवाली में उप निरीक्षक अजय कुमार की तहरीर पर बृहस्पतिवार को शाकिब नामक शख्स के साथ ही इस्टाग्राम व एक्स के दो अज्ञात अकाउंट के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1) बी में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर में शिकायत की गई है कि 10 जून को इंस्टाग्राम और एक्स पर एक फर्जी पोस्ट प्रसारित हुई जिसमें दावा किया गया कि आठ जून को जिला मुख्यालय स्थित गुलाब देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका दस मिनट देरी से दी गईं और पांच मिनट पहले ले ली गईं।

पुलिस ने कहा कि परीक्षा के दौरान समस्त प्रक्रिया समय से की गई थी और फर्जी पोस्ट से समाज में तनाव व नफरत का माहौल उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले ने अपना नाम शाकिब बताया है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव