Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

दिल्ली: सीलमपुर में पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी की कथित तौर पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार तड़के सीलमपुर थाने को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किया है और मौके से फरार हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गौतमपुरी इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस दल को 35 वर्षीय महिला का शव मिला।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, सीलमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान तान्या वैभव

वैभव