Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

विक्टोरिया के चोटिल होने के बाद क्वींस क्लब में सेरेना का युगल अभियान खतरे में

लंदन, 11 जून (एपी) दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में युगल अभियान एक मैच के बाद ही खत्म हो सकता है।

इस अमेरिकी स्टार की युगल जोड़ीदार और कनाडा की विक्टोरिया एमबोको बुधवार को कैरोलिना प्लिस्कोवा के खिलाफ अपने एकल मुकाबले के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के बीच से हट गईं। उन्हें यह चोट दूसरे सेट में लगी थी।

सेरेना और एमबोको ने मंगलवार को अपना पहला युगल मैच जीता था जिसके साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने खेल से लगभग चार साल दूर रहने के बाद पेशेवर टेनिस में वापसी थी। इस जोड़ी को बृहस्पतिवार को फिर से खेलना है।

बुधवार रात तक एमबोको और सेरेना बृहस्पतिवार के कार्यक्रम में क्वार्टर फाइनल में लेयला फर्नांडीज और लॉरा सीगमंड का सामना करने के लिए बनी हुईं थीं। यह दिन का आखिरी मैच होगा।

एपी सुधीर

सुधीर