Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

दिल्ली: पश्चिम विहार में जिम के बाहर बाइक सवार लोगों ने की गालीबारी, बिश्नोई गिरोह ने ली ज़िम्मेदारी

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में बृहस्पतिवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने एक जिम के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जिम राजौरी गार्डन के दो निवासियों का है और एक लोकप्रिय पंजाबी गायक इसके 'ब्रांड एंबेसडर' हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर सुबह करीब चार बजे मोटरसाइकिल से जिम के पास पहुंचे और उन्होंने जिम पर कम से कम सात गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए।

मामले की सूचना पुलिस को सुबह करीब सवा पांच बजे तब दी गई, जब जिम के कर्मचारी वहां पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक दल अपराध स्थल की जांच कर रहे हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अनिल पंडित समूह ने कथित तौर पर इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस ने कहा कि वे इस दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे है और हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि रंगदारी, गिरोहों की आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।

भाषा नोमान तान्या वैभव

वैभव