Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

नीति आयोग की बैठक में केंद्रीय निधि के आवंटन का मुद्दा उठाएंगे विजय

नयी दिल्ली/चेन्नई, 11 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में केंद्रीय निधि के आवंटन का मुद्दा उठा सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विजय क्षेत्रीय मुद्दों को उठाएंगे और वह राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए धन आवंटित करने की मांग उठा सकते हैं।

यह विजय की नीति आयोग की शासी परिषद की पहली बैठक होगी।

सूत्रों के मुताबिक विजय बुधवार को दिल्ली पहुंचने के बाद तमिलनाडु भवन पहुंचे। मुख्य सचिव एम साईकुमार और तमिलनाडु की स्थानिक आयुक्त आर जया ने उनका स्वागत किया।

विजय 12 जून को कर्नाटक के उडूपी जिले में प्रसिद्ध कोल्लूर श्री मूकांबिका मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।

भाषा वैभव अमित

अमित