Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

केरल में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान, दो जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

तिरुवनंतपुरम, 11 जून (भाषा) मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को केरल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, वहीं आज सुबह के लिए राज्य के दो जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलप्पुझा और कोट्टायम में सुबह तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। मौसम विभाग ने कहा कि इन दोनों जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश की संभावना पर जारी किया जाता है।

आईएमडी ने इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा और एर्नाकुलम समेत कई दूसरे जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज के साथ वर्षा होने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग ने एक दिन पहले राज्य में 14 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई थी और तेज हवाओं एवं खराब मौसम की वजह से 11 और 12 जून को केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने की गतिविधियां संचालित नहीं करने की सलाह दी थी।

भाषा वैभव अमित

अमित