Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

उत्तर प्रदेश: देवरिया में दो मोटर साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

देवरिया (उप्र), 11 जून (भाषा) जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दुर्घटना बुधवार की रात पोखरभिंडा गांव के पास हुई जब राजकुमार निषाद (46) और उसका दोस्त दिलीप (36) अपनी मोटर साइकिल पर डिवाइडर के कट से मुड़ रहे थे और विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निषाद को मृत घोषित कर दिया, वहीं दिलीप का इलाज चल रहा है।

गौरी बाजार के थाना प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए दूसरे मोटर साइकिल सवार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव