Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |   महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |  

आंध्र प्रदेश के पर्यटकों की गाड़ी नीलगिरि घाट पर पलटी, एक ही परिवार के 14 लोग घायल

उधगमंडलम (तमिलनाडु), 10 जून (भाषा) तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बुधवार को आंध्र प्रदेश के पर्यटकों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के 14 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विशाखापत्तनम के अक्कय्यापालेम इलाके के एक परिवार के 22 लोग मैसुरु और ऊटी समेत कई पर्यटन स्थलों के भ्रमण के बाद अपने घर लौट रहे थे।

कूनूर घाट रोड पर नंदगोपाल ब्रिज के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया, जिससे 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कूनूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

कूनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा

खारी रंजन

रंजन