नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को यहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत करने को लेकर चर्चा की ।
मुख्यमंत्री ने जम्मू–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा गुणवत्ता और समयबद्धता की सराहना करते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में इस ट्रेन के ठहराव का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री ने आज नयी दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।’’
भाषा रंजन खारी
खारी