Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |   महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |  

प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने देश को बदल दिया: गोवा के मुख्यमंत्री सावंत

पणजी, 10 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने खिताब अपने नाम करने वाले नरेन्द्र मोदी ने देश की विकास यात्रा को नयी दिशा दी है।

मोदी ने बुधवार को 4,399 दिनों के लगातार कार्यकाल के साथ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

सावंत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जन धन से लेकर डिजिटल इंडिया, जीएसटी, आयुष्मान भारत, स्टार्टअप इंडिया और विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना तक, पिछले 4,399 दिनों में निर्णायक नेतृत्व और बड़े पैमाने पर काम पूरा करने की क्षमता के साथ भारत की विकास यात्रा बदल गई है।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की यह उपलब्धि ‘‘निरंतर नेतृत्व, प्रभावी क्रियान्वयन और विकसित भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता’’ का प्रतीक है।

भाषा आशीष रंजन

रंजन