Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |  

बहराइच में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल

बहराइच (उप्र), 10 जून (भाषा) बहराइच जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा जरवल रोड थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार इको कार के चालक ने सड़क पर मोटरसाइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया।

उसने बताया कि इस दौरान इको कार की सामने से आ रही आर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया जिनमें से कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अरुण तथा मोहम्मद इरशाद की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी