Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |  

मध्य प्रदेश में बनेगा नया लॉजिस्टिक पार्क, 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद

इंदौर, 10 जून (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर जिले में नये लॉजिस्टिक पार्क को मंजूरी दी है जिसमें 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ने माचल गांव में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए एक निजी कंपनी को करीब 23 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है।

अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना राज्य में लॉजिस्टिक (माल परिवहन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन) से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क का सीधा संपर्क इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होगा और यह पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से भी जुड़ा रहेगा जिससे माल परिवहन और आपूर्ति की गति बढ़ेगी।

एमपीआईडीसी की इंदौर इकाई के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने कहा, ‘‘इस परियोजना के क्रियान्वयन से इंदौर, देश के प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति सुदृढ़ करेगा।’’

भाषा हर्ष खारी रमण

रमण