नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं : -
दि100 मोदी राजग बैठक
जनता ने राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया है : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का कीर्तिमान बनाने के अवसर पर बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने अब राजनीतिक स्थिरता और एक स्थिर सरकार के निर्णायक होने का महत्व समझ लिया है।
दि7 : मोदी कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी भारत पर बोझ, लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड को लेकर बुधवार को दावा किया कि वह भारत पर एक बोझ की तरह हैं क्योंकि वह लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।
दि49 तृणमूल सुष्मिता दूसरी लीड इस्तीफा
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया
नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को पार्टी से और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
दि38 कांग्रेस लीड नटराजन
कांग्रेस ने ईसी से नटराजन का नामांकन खारिज करने के फैसले को निरस्त करने का आग्रह किया
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से अपनी राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ बुधवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की और आग्रह किया कि निर्वाचन अधिकारी (आरओ) के ‘संविधान एवं गणतंत्र विरोधी’’ फैसले को तत्काल निरस्त किया जाए।
प्रादे125 महाराष्ट्र सीजेपी दीपके
युवा पीछे नहीं हटेंगे, अगर प्रधान ने 13 जून तक इस्तीफा नहीं दिया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा: दीपके
पुणे, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में बार-बार हुई गड़बड़ियों से देश भर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
प्रादे169 कर्नाटक भाजपा अपशिष्ट
भाजपा ने बेंगलुरु में अपशिष्ट प्रबंधन में 39 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया
बेंगलुरु, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बेंगलुरु के अपशिष्ट प्रबंधन में 39,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है और एक निजी कंपनी को दी गई दीर्घकालिक कचरा प्रसंस्करण निविदा के जरिये 10,000 करोड़ रुपये की रिश्वत प्राप्त की है।
प्रादे160 मणिपुर शव बरामद
मणिपुर : छह लोगों के शव मिले, लापता नगा होने का संदेह
इंफाल, मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्हें छह लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनके लापता नगा पुरुष होने की संभावना है। इन लोगों को कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था।
प्रादे120 उप्र व्यापारी पुत्र दूसरी लीड हत्या
बागपत में टेंट कारोबारी और बेटे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की मौत, एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागपत (उप्र), उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टेंट कारोबारी और उसके बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी की भी यहां अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे158 उप्र अविमुक्तेश्वरानंद फर्जी शिकायत
दबाव की वजह से अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी: आशुतोष ब्रह्मचारी
मथुरा (उत्तर प्रदेश), शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्होंने सरस्वती के खिलाफ शिकायत मथुरा में स्थित देवा आश्रम के महंत रामचंद्र दास के दबाव में दर्ज कराई थी।
वि31 अमेरिका ईरान तीसरी लीड हमले
हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान ने क्षेत्र के देशों पर किए हमले
दुबई, अमेरिकी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने के बाद अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्र के कई देशों को निशाना बनाया। इस टकराव से युद्ध समाप्त करने की कोशिशों के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है।
अर्थ17 इक्विटी लीड म्यूचुअल फंड
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मई में 12 महीने के निचले स्तर 22,908 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के बीच बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश मई में एक साल के सबसे निचले स्तर 22,908 करोड़ रुपये पर रहा। यह प्रवाह अप्रैल में दर्ज 38,440 करोड़ रुपये से 40 प्रतिशत कम है।
खेल16 खेल बैडमिंटन भारत
सिंधू जीतीं, तन्वी ने पांचवीं वरीय खिलाड़ी को हराकर उलटफेर किया
सिडनी, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू की अगुआई में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन किया जबकि तन्वी शर्मा भी उलटफेर करने में सफल रहीं।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष