Breaking News

पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |   प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन     |   जंग खत्म करने को लेकर लेबनान और इजरायल में बड़ी डील     |  

स्वप्न दासगुप्ता ने बंगाल के वित्त मंत्री का पदभार संभाला

कोलकाता, 10 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने बुधवार को विभाग का कार्यभार संभाला और कहा कि नए कर लगाए बिना राजस्व जुटाना एक बड़ी चुनौती होगी।

पद संभालने के पहले दिन दासगुप्ता ने कहा कि उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति की शुरुआती समीक्षा की है और उन्हें वित्तीय हालात की मुख्य बातों की जानकारी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह में राज्य के बजट के लिए कम से कम दो और बैठकें होंगी।

दासगुप्ता ने कहा, ‘‘मैं चीजों को समझने की कोशिश कर रहा हूं। आगे चुनौतियां हैं और कोशिश यह होगी कि कर बढ़ाए बिना ज्यादा से ज्यादा राजस्व हासिल किया जाए।’’

राज्य का कुल कर्ज लगातार बढ़ा है और 2025-26 में इसके 7.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। महंगाई भत्ते की देनदारियां, वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर होने वाला खर्च सरकार के लिए मुख्य वित्तीय चुनौतियां हो सकती हैं।

एक अनुभवी स्तंभकार, लेखक और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दासगुप्ता को पश्चिम बंगाल में नवगठित भाजपा सरकार में सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश