Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अमेरिका में महंगाई दर तीन साल के उच्च स्तर पर

वाशिंगटन, 10 जून (एपी) अमेरिका में गैस की बढ़ती कीमतों के कारण मई में महंगाई दर तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इससे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के लिए ब्याज दरों को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है और आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर भी राजनीतिक दबाव बढ़ सकता है।

अमेरिकी श्रम विभाग के अनुसार, मई में उपभोक्ता मूल्य आधारित महंगाई दर सालाना आधार पर बढ़कर 4.2 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 3.8 प्रतिशत थी। यह लगातार तीसरा महीना है जब महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मासिक आधार पर कीमतें मई में 0.5 प्रतिशत बढ़ीं, जबकि अप्रैल में यह 0.6 प्रतिशत और मार्च में यह 0.9 प्रतिशत बढ़ी थीं।

हालांकि, ऊर्जा की कीमतों को अलग कर दिया जाए, तो कीमत वृद्धि बहुत आश्चर्यजनक नहीं है। इससे पता चलता है कि अभी महंगाई पूरी अर्थव्यवस्था में नहीं फैली है।

एपी अजय अजय रमण

रमण

रमण