Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कांग्रेस में विलय की अटकलें ‘बेबुनियाद’ : तृणमूल नेता

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों को सिरे से नकारते हुये पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत गुट के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें ‘बेबुनियाद’ करार दिया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह बेबुनियाद है।’’

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी जिसके बाद संभावित विलय की चर्चाओं ने ज़ोर पकड़ लिया। यह मुलाकात इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’ गठबंधन) की बैठक में दोनों नेताओं के गले मिलने की कांग्रेस की ओर से जारी तस्वीर के एक दिन बाद हुई।

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की जानकारी हालांकि किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक नहीं की, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ममता ने विपक्ष की एकजुटता पर ज़ोर दिया और कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को विभिन्न जन-मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल और अभिषेक की मुलाकात को कांग्रेस और तृणमूल के बीच चल रही बातचीत का ही एक हिस्सा माना जा रहा है, जो इस हफ़्ते की शुरुआत में दिल्ली में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद हो रही है।

दोनों नेताओं के बीच हुयी बैठक की जानकारी हालांकि तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन यह घटनाक्रम तब हुआ है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल को आंतरिक बगावत का सामना करना पड़ रहा है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन