Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 23 रुपये की तेजी के साथ 11,425 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,425 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 50,465 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश