Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ का चोरी हुआ मोबाइल फोन अलीगढ़ में मिला

लखनऊ, 10 जून (भाषा) ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जीकिंग्स को पिछले महीने अहमदाबाद में हुए आईपीएल के खिताबी मुकाबले के दौरान कथित तौर पर चोरी हुआ उनका मोबाइल फोन मिल गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, जीकिंग्स का आईफोन 31 मई को अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खिताबी मुकाबले के दौरान चोरी हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि दो जून को पता चला कि मोबाइल फोन अलीगढ़ में है, जिसके बाद जीकिंग्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अलीगढ़ पुलिस से सहायता मांगी।

अलीगढ़ पुलिस के निगरानी प्रकोष्ठ ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग उपकरणों की मदद से कुछ ही दिन में फोन का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद जीकिंग्स को सौंप दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद जीकिंग्स ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

भाषा राजेंद्र जोहेब

जोहेब