Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिल्ली: सौर ऊर्जा संरचना व रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रोहिणी पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट लगाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को जमीन हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

लोक निवास के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उपराज्यपाल ने ईसापुर गांव में सौर पूलिंग सब-स्टेशन के लिए ग्राम सभा की जमीन आवंटित करने की भी मंजूरी दी है।

दक्षिण-पश्चिम जिले के इस गांव में ग्राम सभा की नौ बीघा भूमि पर 66केवी/11केवी सौर पूलिंग सब-स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जो दिल्ली की स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की यह जमीन एलजी की मंजूरी के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम को लिफ्ट लगाने के लिए सौंपी गई है। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ उस इलाके के बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भी सुविधा मिलेगी।

भाषा खारी सुरेश

सुरेश