Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत महीने भर में एक लाख से अधिक ऋण गारंटी जारीः मंत्रालय

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 'आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0' के तहत जारी गारंटी की संख्या एक महीने के भीतर एक लाख के पार पहुंच गई और कुल राशि 48,484 करोड़ रुपये हो गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “नौ जून, 2026 तक इस योजना के तहत कुल 1,06,549 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, जिनकी कुल राशि 48,484.26 करोड़ रुपये है। यह ऋणदाताओं को दिए जा रहे ऋण संरक्षण के व्यापक स्तर को दर्शाता है।”

ईसीएलजीएस 5.0 को पांच मई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न नकदी की चुनौतियों से निपटने के लिए मौजूदा उधारकर्ताओं को 2.55 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कर्ज उपलब्ध कराना है।

मंत्रालय ने कहा कि कुल गारंटी में से संख्या के हिसाब से 96 प्रतिशत और राशि के हिसाब से 86 प्रतिशत हिस्सा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से संबंधित है।

इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बड़ी भागीदारी ने योजना के त्वरित क्रियान्वयन में मदद की है। कुल गारंटी में इन बैंकों की भागीदारी 96 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र को 100 प्रतिशत और गैर-एमएसएमई क्षेत्र को 90 प्रतिशत गारंटी कवरेज दिए जाने से वित्तीय संस्थानों को अधिक ऋण देने के लिए प्रोत्साहन मिला है, जिससे जरूरतमंद क्षेत्रों तक नकदी प्रवाह सुनिश्चित हो रहा है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण