Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

उन्नाव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप

उन्नाव, 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती की शादी के लगभग एक महीने बाद बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

युवती की पहचान 20 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई है, जो बिगापुर थाना क्षेत्र के हृदय नगर गांव की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार युवती की शादी सात मई को उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा के निवासी मनोहर नामक व्यक्ति से हुई थी।

परिजन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि शादी में मोटरसाइकिल देने के बावजूद परिवार पर कार की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और इसी कारण युवती को प्रताड़ित किया जा रहा था।

युवती के मामा दिलीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मंगलवार रात चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई और उसके पति व ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम घटनास्थल पर पहुंची और चांदनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला की जांच जारी है और शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र जोहेब

जोहेब

जोहेब