Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मोदी का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू से आगे निकलना रिकॉर्ड की बात, प्रतिस्पर्धा नहीं: फडणवीस

मुंबई, 10 जून (भाषा) ‘नए भारत’ के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थान को अडिग बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को उनके (मोदी) और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच किसी भी तरह की तुलना या प्रतिस्पर्धा को खारिज कर दिया।

फडणवीस ने कहा कि बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री सबसे लंबे कार्यकाल के मामले में मोदी का नेहरू को पीछे छोड़ना “महज एक रिकॉर्ड” है।

मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 4,399 दिनों का निर्बाध कार्यकाल पूरा कर देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

फडणवीस ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। यह महज एक रिकॉर्ड है। निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में नेहरू जी के नाम 4,398 दिनों का रिकॉर्ड था। मोदी जी ने अब 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं और वह आगे भी बने रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि नेहरू जी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया और मोदी जी ने क्या किया है।

फडणवीस ने कहा, “तुलना करने का कोई इरादा नहीं है। ऐसा कोई मुद्दा ही नहीं है। नए भारत के निर्माण में मोदी जी का स्थान अडिग है। इसलिए, मैं उनकी किसी से तुलना नहीं करना चाहता। किसी भी तरह की तुलना करने का कोई कारण नहीं है।”

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत