Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

चेन्नई, 10 जून (भाषा) नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल होने के लिये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय बुधवार को नयी दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री तीन दिन के लिये दिल्ली गये हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में देश भर के मुख्यमंत्री एवं उपराज्यपाल/प्रशासक शामिल होंगे, जिसमें विकास के लक्ष्यों और सहकारी संघवाद पर चर्चा की जाएगी।

चेन्नई से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विजय ने दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा के आवास पर जाकर उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सुबह करीब 10 बजे एक निजी विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय का राष्ट्रीय राजधानी का यह दूसरा सरकारी दौरा है।

इससे पहले, 27 मई को अपनी पहली दिल्ली यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 'तमिलनाडु हाउस' पहुंचे। बैठक के दौरान वे परिषद को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें वे राज्य की मुख्य आर्थिक और कल्याणकारी प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे।

उनके शुक्रवार शाम को चेन्नई लौटने की संभावना है।

भाषा सुमित रंजन

रंजन