Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं : -

दि20 : मोदी मुर्मू 12 वर्ष

मोदी के कार्यकाल में शासन, आर्थिक मजबूती के क्षेत्र में दूरगामी प्रगति हुई: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने की विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर उनके नेतृत्व में जनता द्वारा जताए गए अटूट विश्वास और भरोसे का प्रमाण है।

दि7 : मोदी कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी भारत पर बोझ, लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड को लेकर बुधवार को दावा किया कि वह भारत पर एक बोझ की तरह हैं क्योंकि वह लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

दि49 तृणमूल सुष्मिता दूसरी लीड इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को पार्टी से और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

दि38 कांग्रेस लीड नटराजन

कांग्रेस ने ईसी से नटराजन का नामांकन खारिज करने के फैसले को निरस्त करने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से अपनी राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ बुधवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत की और आग्रह किया कि निर्वाचन अधिकारी (आरओ) के ‘संविधान एवं गणतंत्र विरोधी’’ फैसले को तत्काल निरस्त किया जाए।

प्रादे125 महाराष्ट्र सीजेपी दीपके

युवा पीछे नहीं हटेंगे, अगर प्रधान ने 13 जून तक इस्तीफा नहीं दिया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा: दीपके

पुणे, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में बार-बार हुई गड़बड़ियों से देश भर के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

प्रादे123 केरल मंत्रिमंडल लीड सतीशन

केरल मंत्रिमंडल ने केएसआरटीसी की सामान्य बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा को मंजूरी दी

तिरुवंनतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि ‘इंदिरा गारंटी’ के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरुआत में 15 जून से केएसआरटीसी की साधारण बसों में उपलब्ध होगी।

दि9 : दिल्ली होटल अग्निकांड

मालवीय नगर अग्निकांड : लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं की जांच तेज

नयी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग की जांच कर रही पुलिस को नए तथ्य मिले हैं और अब वह लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, संचालन व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में संभावित अनियमितताओं की जांच कर रही है।

प्रादे120 उप्र व्यापारी पुत्र दूसरी लीड हत्या

बागपत में टेंट कारोबारी और बेटे की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की मौत, एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागपत (उप्र), उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टेंट कारोबारी और उसके बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी की भी यहां अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे98 महाराष्ट्र लीड बम विस्फोट

आरएसएस मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और नगर निकायों को धमकी भरे ईमेल; जांच जारी

मुंबई, महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुंबई और पुणे के महापौर कार्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। इस कारण कुछ स्थानों पर इमारतों को खाली कराया गया और सुरक्षा जांच एवं तलाशी अभियान चलाए गए।

वि27 अमेरिका ट्रंप ईरान

ईरान ‘समझौते पर बातचीत करने में काफी समय लगा रहा’ और अब उसे कीमत चुकानी होगी: ट्रंप

दुबई, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान ‘‘समझौते पर बातचीत करने में काफी समय’’ लगा रहा है और ‘‘अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।’’

अर्थ17 इक्विटी लीड म्यूचुअल फंड

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मई में 12 महीने के निचले स्तर 22,908 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के बीच बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश मई में एक साल के सबसे निचले स्तर 22,908 करोड़ रुपये पर रहा। यह प्रवाह अप्रैल में दर्ज 38,440 करोड़ रुपये से 40 प्रतिशत कम है।

खेल16 खेल बैडमिंटन भारत

सिंधू जीतीं, तन्वी ने पांचवीं वरीय खिलाड़ी को हराकर उलटफेर किया

सिडनी, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू की अगुआई में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन किया जबकि तन्वी शर्मा भी उलटफेर करने में सफल रहीं।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि22 एआई टीका विश्व के पहले एआई-डिज़ाइन टीके का मानव परीक्षण, महामारी रोकथाम की दिशा में बड़ी उपलब्धि

एडिनबरा (ब्रिटेन), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से नए प्रकार का एक टीका विकसित किया है, जिसका मुख्य घटक पूरी तरह एआई ने डिज़ाइन किया है।

भाषा शफीक आशीष

आशीष