Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पीएमओ के अधिकारियों ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के लिए मोदी को बधाई दी

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों ने बुधवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने की उपलब्धि हासिल करने के लिए नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में स्थिरता, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता वाला नेतृत्व प्रदान किया है।

मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करने का जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड बुधवार को तोड़ दिया। नेहरू 1952 में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद 4,398 दिन तक इस पद पर रहे थे। वर्ष 1947 से लेकर 1952 तक वह अंतरिम सरकार के प्रमुख थे, क्योंकि 1952 तक चुनाव नहीं हुए थे।

पीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने की उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी।”

उसने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी ने स्थिरता, पारदर्शिता और अच्छे शासन, समावेशी विकास एवं राष्ट्रीय प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता वाला नेतृत्व प्रदान किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने केंद्र में 14 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व किया था, जो मोदी से ज्यादा है, लेकिन वह लगातार इतने समय तक इस पद पर नहीं रही थीं।

मोदी ने 26 मई 2024 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए और उनका कार्यकाल 30 मई को शुरू हुआ। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने तीसरा कार्यकाल नौ जून 2024 को संभाला।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश