Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

दिल्ली: बेगमपुर के घर में आग लगी, कोई जख्मी नही

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक घर के भूमिगत भंडारण क्षेत्र में बुधवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, अपराह्न 2:10 बजे बेगमपुर थाने के पीछे स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि आग भूमितगत भंडारण क्षेत्र तक ही सीमित थी।

उन्होंने बताया कि आग मामूली थी और इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने कहा, 'हमारी टीमों ने अपराह्न 2:30 बजे तक आग बुझा दी। स्थान को ठंडा करने का काम चल रहा है।'

उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है।

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा