Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड में केंदाडीह तांबे की खदान को फिर से चालू किया

जमशेदपुर, 10 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मंगलवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में केंदाडीह तांबा खदान को फिर से चालू किया और मुसाबनी सांद्र (कंसंट्रेटर) संयंत्र के विस्तार की आधारशिला रखी।

बंद पड़ी खदान को फिर से चालू करने में भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो की कोशिशों की सराहना करते हुए दुबे ने कहा कि यह खदान काम करने के लिए उपयुक्त है और उन्होंने देश भर में ऐसी और खदानों को फिर से खोलने की वकालत की।

मंत्री ने मुसाबनी सांद्र संयंत्र के विस्तार के लिए आधारशिला भी रखी, जिससे इसकी क्षमता 0.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़कर 0.9 एमटीपीए हो जाएगी।

कोयला एवं खनन राज्य मंत्री मंगलवार रात जमशेदपुर महानगर समिति द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए यहां आए थे।

सम्मेलन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दुबे ने कहा कि तांबा और कोयला जैसे जरूरी खनिज देश के विकास के लिए बहुत अहम हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में खनिजों का भंडार है। अगर और खदानें खोली जाती हैं, तो इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि राज्य और देश, दोनों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘केंदाडीह खदान को फिर से चालू करना सिर्फ एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।’’

भाषा

शफीक मनीषा

मनीषा