Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

गोवा में केरल के 28 पर्यटक खाद्य विषाक्तता का शिकार

पणजी, 10 जून (भाषा) गोवा यात्रा के दौरान केरल के 28 पर्यटकों ने खाद्य विषाक्तता की शिकायत की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पर्यटक गोवा में छुट्टियां मना रहे एक ही समूह के सदस्य थे। दक्षिण गोवा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र बोरकर ने पत्रकारों को बताया कि इन लोगों ने ओल्ड गोवा के एक रेस्तरां में भोजन किया था, जिसके बाद उनमें खाद्य विषाक्तता के लक्षण दिखाई देने लगे।

उन्होंने बताया कि सभी पर्यटकों का मंगलवार रात अस्पताल में इलाज किया गया। 28 में से तीन पर्यटकों को भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने चिकित्सकीय सलाह के विपरीत अस्पताल से छुट्टी ले ली।

उन्होंने कहा कि अस्पताल छोड़ते समय सभी मरीजों की हालत स्थिर थी।

भाषा तान्या नरेश

नरेश