Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अमेरिका और इजराइल के राजदूतों ने सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

गोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘यह उपलब्धि’ मोदी की दशकों की समर्पित जन-सेवा और नेतृत्व का एक मजबूत सबूत है।

अमेरिकी राजदूत ने लिखा, ‘‘भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। यह उपलब्धि दशकों तक उनकी समर्पित जन-सेवा और उनके नेतृत्व का एक मज़बूत सबूत है। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’

मोदी ने पहली बार 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

बुधवार को उन्होंने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे थे।

इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि मोदी ने ‘‘कई बड़े सुधारों’’ के ज़रिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया है।

अज़ार ने लिखा, ‘‘भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। इजराइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आपके दोस्त श्री नेतन्याहू की तरह ही, आपने भी कई बड़े सुधारों के ज़रिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और देश को सफलता की राह पर आगे बढ़ाया है।’’

दुनिया के कई अन्य नेताओं ने भी इस अहम उपलब्धि पर मोदी को बधाई दी। उन्होंने मोदी के नेतृत्व और जन-सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा