Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

ब्रिटिश पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सुरक्षा मुहैया कराई

मुंबई, 10 जून (भाषा) ब्रिटिश पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम पटेल और उनके परिवार को धमकी मिलने के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा पर गए भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने लंदन में भारतीय उच्चायुक्त पी. ​​कुमारन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

सूत्रों के मुताबिक, सीजेआई और भारतीय उच्चायुक्त की यह बैठक न्यायमूर्ति पटेल के उस बयान के कुछ दिनों बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि लंदन में उनकी बेटी के घर पर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया था।

न्यायमूर्ति पटेल को मिली धमकियां 2024 के एक अहम फैसले से जुड़ी हैं, जो उन्होंने दाऊदी बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु, सैयदना के उत्तराधिकार और पद के अधिकार को लेकर दिया था।

इस फैसले के खिलाफ अभी अपील लंबित है।

न्यायमूर्ति पटेल ने हाल ही में यह भी बताया था कि पिछले 10 महीनों में उनके परिवार को कई गुमनाम पत्र मिले हैं।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा