Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मालवीय नगर आग: आप ने एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में आग की बड़ी घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई “ठोस कार्रवाई” नहीं की गई है।

आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इन खामियों के लिए नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के अधिकारी जिम्मेदार हैं, लेकिन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।

भारद्वाज ने कहा, “उसी जिले के स्वास्थ्य अधिकारी, जो मालवीय नगर की घटना में शामिल थे, वही कुछ साल पहले अर्पित होटल अग्निकांड में भी जिम्मेदार थे।”

उन्होंने कहा कि एमसीडी को उस “भ्रष्ट” अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उसे जेल भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कड़ी कार्रवाई का अब तक इंतजार है।

अधिकारियों के अनुसार, एमसीडी ने दक्षिण ज़ोन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंसिंग अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई, एक चल रही विभागीय जांच के तहत की गई है, क्योंकि इन अधिकारियों ने इस वर्ष की शुरुआत में संबंधित संपत्ति का निरीक्षण किया था और लाइसेंस जारी किया था।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा