Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात की तस्वीर साझा की।

पोस्ट में कहा गया कि नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की।

एडमिरल स्वामीनाथन ने 31 मई को भारत के 27वें नौसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला।

उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह ली, जो 41 वर्षों की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश