Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

जम्मू में मादक पदार्थ तस्कर का मकान ध्वस्त

जम्मू, 10 जून (भाषा) जम्मू में मादक पदार्थ तस्करों से जुड़ी अवैध संपत्तियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रशासन ने बुधवार को एक कथित तस्कर का एक मंजिला मकान ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू के बाहरी क्षेत्र बिश्नाह के चक वज़ीरू में फल्ला गुर्जर के मकान को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ध्वस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई नागरिक प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में संलिप्त रहा है।

इससे पहले, पुलिस ने उक्त मादक पदार्थ तस्कर के भाई लाउ गुज्जर के बिलिचराना स्थित मकान को भी ध्वस्त कर दिया था, जिसे इस साल की शुरुआत में आपराधिक मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के खतरे पर अंकुश लगाए जाने, आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने और समाज को नशीली वस्तुओं के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए शुरू किए गए एक व्यापक अभियान का हिस्सा है।

भाषा

सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल