Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

बिहार के दरभंगा में नाव पलटने के बाद दो महिलाओं समेत तीन लोग लापता

दरभंगा, दस जून (भाषा) बिहार के दरभंगा जिले में बुधवार सुबह कोसी नदी की एक सहायक धारा में करीब 10 लोगों को ले जा रही एक छोटी नाव पलटने 11 वर्षीय लड़की समेत तीन महिलाएं लापता हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हादसा सुबह करीब सात बजे जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव के निकट हुआ।

बिरौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रभाकर तिवारी ने कहा, ‘‘यात्री निजी नाव से नदी पार करके मूंग की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे। तेज धारा के कारण नाव पलट गई। नाव में सवार सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि तीन अन्य लोग धारा में बह गए और अब तक उनका पता नहीं चल सका है।’’

लापता लोगों की पहचान तरवारा गांव की निवासी कंचन देवी, कुबौल गांव की निवासी मीरा कुमारी और 11 वर्षीय एक लड़की के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, दरभंगा नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार चौधरी और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों तथा स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया है।

सं.भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब