Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में खेत में करंट लगने से 10 वर्षीय लड़के की मौत

संत कबीर नगर (उप्र), 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में खेत में करंट लगने से 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना बखिरा थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में मंगलवार रात हुई और मृतक की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है।

बखिरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के अनुसार अमन पास के मैदान में खेल रहा था तभी वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसे जोरदार झटका लगा।

पुलिस के अनुसार अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ ने बताया कि कुलदीप, संदीप, कमलेश, विशंभर, धनंजय, छोटो और जितेंद्र नामक व्यक्तियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब