Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में ठाणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की 'महा आरती'

ठाणे, 10 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया।

नरेन्द्र मोदी बुधवार को देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

भाजपा पार्षद संजय वाघुले ने बताया कि नौपाड़ा इलाके में स्थित 125 साल पुराने श्री गावदेवी मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए एक भव्य 'महा आरती' का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस पूजा-अर्चना में पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) माधवी नाइक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'एक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत की विकास यात्रा को देखना बेहद आनंदमयी है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत को एक मजबूत पहचान दिलाकर हमें एक अनमोल तोहफा दिया है।'

ठाणे भाजपा अध्यक्ष संदीप लेले ने कहा कि इस आयोजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नयी ऊर्जा का संचार किया है।

उन्होंने कहा, 'मोदी जी हमारे मार्गदर्शक बने हुए हैं। जिस पवित्रता और भावनात्मक जुड़ाव के साथ आम नागरिकों ने इसमें भाग लिया, वह दर्शाता है कि उनके नेतृत्व में जनता का प्यार और विश्वास दिन-ब-दिन कई गुना बढ़ रहा है।'

भाषा सुमित नरेश

नरेश