Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

भारत मंडपम के आसपास यातायात पर पाबंदियां, प्रमुख मार्गों पर जाने से बचने की सलाह

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार को एक परामर्श जारी कर प्रगति मैदान में भारत मंडपम में होने वाले एक कार्यक्रम के कारण उसके आसपास गाड़ियों की आवाजाही पर रोक और मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी है।

परामर्श के अनुसार, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, जनपथ, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और आस-पास के अन्य मार्गों पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक और फिर रात आठ बजे से 9.30 बजे तक भारी वाहनों और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित सड़कों पर खड़ी की गई गाड़ियों को ‘टो’ करके हटा दिया जाएगा और गलत तरीके से खड़ी करने तथा कानूनी निर्देशों का पालन न करने के लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। ‘टो’ की गई गाड़ियों को भैरों मार्ग पर भैरों मंदिर के पास बने ‘ट्रैफिक पिट’ में रखा जाएगा।

इलाके में गाड़ियों की सुचारू आवाजाही के लिए मथुरा रोड पर डब्ल्यू पॉइंट और नीला गुंबद के पास मार्ग परिवर्तन की योजना बनाई गई है।

पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे बताए गए समय के दौरान मथुरा रोड, भैरों मार्ग, जनपथ, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग पर जाने से बचें।

भाषा नोमान गोला

गोला