Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

टी20 विश्व कप के बाद श्रीलंका में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगी पाकिस्तान की महिला टीम

लाहौर, 10 जून (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड में आईसीसी टी20 विश्व कप खत्म होने के कुछ दिन बाद अपनी राष्ट्रीय महिला टीम के लिए श्रीलंका में सीमित ओवरों की एक श्रृंखला का इंतजाम किया है।

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों अभी महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन में हैं। यह टूर्नामेंट 12 जून को शुरू होगा और पांच जुलाई को खत्म होगा।

पीसीबी के मुताबिक पाकिस्तान की महिला टीम सीमित ओवरों के छह मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी जो 23 जुलाई से शुरू होंगे। सभी छह मैच महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के बीच पहले 23 जुलाई से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी जो आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा है। दो अन्य मैच 25 और 28 जुलाई को होंगे।

एकदिवसीय श्रृंखला के बाद पाकिस्तान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेलेगा जो 31 जुलाई, दो तथा चार अगस्त को होंगे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता