Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नशीले पदार्थों के मामले में आरोपी एसपीओ को सेवा से हटाया गया

श्रीनगर, 10 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को एनडीपीएस मामले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में सेवा से हटा दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारामूला पुलिस ने एनडीपीएस मामले में शामिल होने के कारण तंगमर्ग के कटिपोरा निवासी एसपीओ खालिद नजीर खान को तत्काल प्रभाव से एसपीओ कैडर से हटा दिया है।

उन्होंने बताया कि इस साल 23 अप्रैल को उत्तरी कश्मीर जिले के कुंजर इलाके में वुसन क्रॉसिंग पर तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को रोका।

प्रवक्ता ने कहा कि गाड़ी में सवार लोग, जिनमें एसपीओ भी शामिल था, संदिग्ध हालत में पाए गए।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान सिरिंज और सुइयों के अलावा पुलिस ने उनसे नशीले पदार्थों के सेवन में इस्तेमाल होने वाला कागज भी बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अनुशासित बल के सदस्य के तौर पर गंभीर संलिप्तता और अशोभनीय आचरण को देखते हुए, एसपीओ को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

भाषा शफीक मनीषा

मनीषा