Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

महापौर कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय समेत मुंबई में कई जगहों पर बम धमाका करने की धमकी दी गयी

मुंबई, 10 जून (भाषा) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को बुधवार को ईमेल भेजकर महापौर कार्यालय एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएओ) समेत मुंबई में विभिन्न स्थानों पर विस्फोट करने की धमकी दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि महानगरपालिका के कई ई-मेल आईडी पर ये मेल भेजे गये जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल में महापौर कार्यालय, सीएमओ, बीएसई बिल्डिंग और महानगरपालिका कार्यालयों में बम धमाकों की चेतावनी दी गई है।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि इन ईमेल में खालिस्तान का ज़िक्र है तथा इनमें कई संगठनों और संस्थानों को निशाने पर लेते हुए भड़काऊ और धमकी भरी बातें लिखी हुई हैं।

इसके बाद महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों तथा मुंबई पुलिस को तत्काल सूचना दे दी गयी।

एक जैसी सामग्री वाले वाले इन ईमेल में दावा किया गया है कि दोपहर में मुंबई के महापौर कार्यालय में धमाका करने के लिए आईईडी से लदी कार का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें बीएसई बिल्डिंग, मुख्यमंत्री कार्यालय और बीएमसी कार्यालय में भी बम धमाके की धमकी दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है तथा महानगरपालिका मुख्यालय और महापौर रितु तवाडे के कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा