Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

इटावा में नशे की हालत में व्यक्ति ने छोटे भाई की हत्या की

इटावा (उप्र) 10 जून (भाषा) इटावा जिले के वैदपुरा इलाके में पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की कथित तौर पर लाठी, ईंट और दरांती से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी एन. के. मिश्रा ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात वैदपुरा थानाक्षेत्र के अधियापुरा गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिव शंकर के बेटों की उसके भाई सुशील (35) के साथ बहस हुई जिसके बाद शिवशंकर ने कथित तौर पर नशे की हालत में सुशील पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सुशील पर पहले डंडे और ईंट से हमला किया गया और फिर दरांती से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

‍पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई हैं, जो फिलहाल फरार है।

भाषा सं जफर मनीषा जोहेब

जोहेब